Punjab News: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को PAU के वीसी को हटाने का दिया आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पीएयू (PAU) के कुलपति की नियुक्ति का मामला उलझता जा रहा है, अब इस मामले को लेकर पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच तनातनी और बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को पत्र जारी किया है। इस पत्र में उन्होंने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के कुलपति को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

पंजाब के राज्यपाल ने इस पत्र में लिखा है कि पीएयू के कुलपति डा. सतबीर गोसल को यूजीसी के नियमों के अनुसार नियुक्त नहीं किया गया है। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए गोसल को तत्काल हटाने के आदेश दिए हैं। राज्यपाल ने सरकार को नए वी.सी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। कुलपति डा. सतबीर गोसल को अगस्त माह के मध्य में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) का नया वीसी नियुक्त किया गया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

बता दें, पंजाब में राजभवन व सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है। राज्य में इस टकराव की शुरुआत पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र को बुलाने को लेकर शुरू हुआ था। राज्यपाल ने पहले सत्र को 22 सितंबर से बुलाने की मंजूरी और बाद में इसे वापस ले लिया। इसके बाद राज्यपाल व सरकार आमने सामने हो गई।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *