SBI: SBI ने दिवाली से पहले दिया अपने ग्राहकों को झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। SBI: दिवाली के त्योहार से पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समेत प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) और फेडरल बैंक (Federal Bank) ने ग्राहकों को झटका दिया है। इन बैंकों ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिए हैं। इस वजह से अब सभी के लोन (Loan) महंगे हो जाएंगे और ग्राहकों पर ईएमआई (EMI) का बोझ भी बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बैंकों के MCLR में बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ और अधिक बढ़ जाएगा। SBI ने एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर को 0.25 फीसदी बढ़ाकर 7.95 फीसदी कर दिया है। नई दरें 15 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने दो और तीन साल साल वाले एमसीएलआर को भी बढ़ाकर क्रमश: 8.15 फीसदी और 8.25 फीसदी कर दिया है। ये पहले 7.90 प्रतिशत और 8 प्रतिशत थीं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

एक साल की अवधि वाली एमसीएलआर वो दर है, जिससे ज्यादातर ग्राहकों के कर्ज लिंक होते हैं इसके अलावा, एसबीआई ने दो और तीन साल के एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमशः 8.15 फीसदी और 8.25 फीसदी कर दिया है। इससे पहले ये दरें 7.90 प्रतिशत और 8 प्रतिशत थीं। ओवरनाइट, एक, तीन और छह महीने के कर्ज के लिए भी एमसीएलआर में इजाफा हुआ है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *