Punjab News: पंजाब सरकार ने 3542 सफ़ाई सेवकों/ सीवरमैनों की सेवाएं की रेगुलर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 567 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: राज्य के लोगों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते और अपने वायदे को पूरा करते हुए, भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नगर निगम, लुधियाना में पिछले कई सालों से काम कर रहे 3542 सफ़ाई सेवकों/सीवरमैनों की सेवाओं को रेगुलर करके इन कर्मियों को दीवाली का तोहफ़ा दिया है।

पंजाब सरकार की तरफ से स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने आज यहां गुरू नानक देव भवन में हुए समागम के दौरान करीब 150 सफ़ाई सेवकों/सीवरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर में सभी नियुक्ति पत्र चरणबद्ध ढंग से दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

इस मौके पर उनके साथ विधायक रजिन्दरपाल कौर छीना, गुरप्रीत बस्सी गोगी, मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू और हरदीप सिंह मुंडीया, मेयर बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, डिप्टी मेयर सरबजीत कौर, नगर निगम कमिशनर डा. सेना अग्रवाल के इलावा कई अन्य भी मौजूद थे।

इस मौके पर इक्टठ को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि नगर निगम लुधियाना (एम. सी. एल.) की तरफ से पहले पास किए गए प्रस्ताव में कुछ गड़बड़ी थी। जो उक्त कर्मियों की सेवाओं को रेगुलर करने में मुख्य रुकावट बन रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बनने के बाद रेगुलर करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई गई है, इसलिए सफ़ाई सेवकों/ सीवरमैनों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रेगुलर करना सफ़ाई सेवकों/सीवरमैनों का अधिकार है और इसको हर कीमत पर यकीनी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाकी रहते सफ़ाई सेवकों/सीवरमैनों की सेवाएं भी रेगुलर कर दी जाएंगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार हमेशा सफ़ाई कर्मियों के साथ डट कर खड़ी है और उनकी भलाई के लिए हर अपेक्षित कदम उठाया जाएगा। कोविड-19 के दौरान सफ़ाई कर्मियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सफ़ाई कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर साफ़-सुथरा माहौल यकीनी बनाया।

Punjab News: पंजाब सरकार ने 3542 सफ़ाई सेवकों/ सीवरमैनों की सेवाएं की रेगुलर

उन्होंने कहा कि सफ़ाई सेवक/सीवरमैन और पुलिस मुलाजि़म समाज की बेहतरी के लिए हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं। उन्होंने रेगुलर सफ़ाई सेवकों/ सीवरमैनों को भी अपील की कि वह अपने बच्चों को बढिय़ा मानक शिक्षा उपलब्ध कराएं क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से विश्व स्तरीय शैक्षिक सहूलतें मुहैया करवाई जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने ऐलान किया कि नगर निगम लुधियाना में डीसी रेट पर काम करते 456 बेलदारों/ ड्राईवरों/ कर्मचारियों की सेवाओं को रेगुलर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नगर निगम कमिशनर डॉ. शेना अग्रवाल ने बताया कि कुल 3542 रेगुलर कर्मचारियों में से 2428 सफ़ाई सेवक और 1114 सीवरमैन हैं। जोन-ए के 369 सफ़ाई सेवकों, जोन-बी के 579 सफ़ाई सेवक, जोन-सी के 724 और जोन-डी के 756 सफ़ाई सेवकों की सेवाएं रेगुलर की गई हैं।

इसी तरह जोन-ए के 212 सीवरमैन, जोन-बी के 394, जोन-सी के 296 और जोन- डी के 212 सीवरमैनों की सेवाएं रेगुलर की गई हैं। उन्होंने कहा कि एक मिसाल कायम करने और वातावरण के प्रति अपनी सहृदय जि़म्मेदारी को ध्यान में रखते हुए आज का समागम ‘नौ प्लास्टिक’ दिवस के तौर पर मनाया गया।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *