Punjab News: एच. एम के अंतर्गत काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का करने सम्बन्धी मामले पर कैबिनेट कमेटी चर्चा करेगी- Cheema

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 18 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने एन. एच. एम यूनियन पंजाब को विश्वास दिलाया कि नेशनल हैल्थ मिशन के अंतर्गत राज्य में काम कर रहे मुलाजिमों को पक्का करने और इस सम्बन्धी वित्तीय और कानूनी नुक्तों को सरकारी विभागों में ठेके पर काम करते मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने के लिए गठित तीन सदस्यीय कैबिनेट कमेटी की तरफ से चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 9 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तरों को बंद करने के आदेश

आज यहां अपने दफ़्तर में एन. एच. एम यूनियन पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केंद्र सरकार की योजना है जिसमें पंजाब की तरफ से 40 प्रतिशत हिस्सा डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन की तरफ से पहुँच करने से पहले ही सरकार की तरफ से एन. एच. एम. के मुलाजिमों के मामले से सम्बन्धित वित्तीय और कानूनी नुक्तों को गंभीरता से विचारा जा रहा है।

स. चीमा ने कहा कि कैबिनेट कमेटी पंजाब सरकार के विभागों में ठेके पर काम करते मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर करने के लिए सहृदय यत्न कर रही है और यह यकीनी बनाया जा रहा है कि हर मामले का ऐसा हल निकाला जाए जिसको लागू करने में कोई कानूनी रुकावट पेश न आए। उन्होंने कहा कि यह भी पंजाब के इतिहास में पहली बार होगा कि किसी सरकार ने कार्यभार संभाते ही पहले दिन से ही राज्य के लोगों के साथ किये वायदे पूरे करने के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी हो।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

यूनियन नेताओं के साथ ख़ुशगवार माहौल में हुई इस मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री ने उनके मुद्दों के बारे विस्तार में चर्चा की। स. चीमा ने यूनियन को विश्वास दिलाया कि उनकी सभी माँगों पर हमदर्दी से विचार किया जायेगा। इस मीटिंग में यूनियन नेताओं के इलावा एन. एच. एम के मैनेजिंग डायरैक्टर अभिनव त्रिखा और विशेष सचिव वित्त मोहित तिवारी भी हाज़िर थे।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *