Punjab News: पंजाब पुलिस की गाड़ी भयानक हादसे का शिकार, सिपाही जा रहा था अपने घर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में देर रात हुए एक हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। देर रात श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव दीओन के बस स्टॉप के पास पुलिसकर्मी की बोलेरो कार (Bolero Car) नीम के पेड़ से टकरा गई। जिससे सिपाही नवजोत सिंह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के अनुसार नवजोत सिंह उर्फ मटरू वरिष्ठ सिपाही एमटी सेक्शन श्री मुक्तसर साहिब, बीती रात करीब 12 बजे बोलेरो में सवार होकर बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब जा रहा था।

नीम के पेड़ से जा टकराई

जैसे ही वह गांव दीओन के पास पहुंचा तो उसकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Bathinda Bolero Car Accident, Policeman Died
Bathinda Bolero Car Accident, Policeman Died

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीम का विशाल पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के नीम के पेड़ से टकराने पर आसपास के घरों के लोग एकत्रित हो गए।

मुक्तसर साहिब का रहने वाला था मृतक

दुर्घटना की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल सिपाही नवजोत सिंह को बोलेरो से बाहर निकाला और बठिंडा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक वरिष्ठ सीनियर सिपाही नवजोत सिंह उर्फ मटरू श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला बताया जा रहा है, और श्री मुक्तसर साहिब एमटी सेक्शन में तैनात था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *