Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान एक्शन में, अस्पताल में मारा छापा, डाक्टरों और स्टाफ में मचा हड़कंप 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 19 Oct 2022

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार शाम पटियाला (Patiala) के राजिंदरा अस्पताल (Rajindra Hospital Patiala) में औचक निरीक्षण करके मरीजों का हालचाल जाना। सीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में विजिट करके वहां भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रहे उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इधर, सीएम औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजिंदरा अस्पताल पटियाला का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है और इसे पंजाब के प्रतिष्ठित अस्पतालों में गिना जाता है। औचक निरीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्विटर हैंडल से लाइव वीडियो भी शेयर की जा रही है।

सीएम मान के ट्विटर हैंड पर इसे अस्पताल पर रेड बताया जा रहा है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि इस दौरान उन्होंने अस्पताल में क्या-क्या खामियां देखी। मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने की खबर लगने पर डाक्टरों और स्टाफ में हड़कंप मच गया है।

सबसे पहले सीधे इमरजेंसी गए सीएम मान

अस्पताल पहुंचे सीएम सबसे पहले सीधे इमरजेंसी में गए और वहां भर्ती मरीजों से बात कर उनकी परेशानी के बारे में पूछा। इसके बाद सीएम अस्पताल के अन्य वार्डों में जाकर सेहत सुविधाओं जायजा लेने लगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात कर उनसे उनकी परेशानी के बारे में पूछा।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन को मरीजों को आने वाली परेशानियों का हल करने के निर्देश भी जारी किए। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वादों में सरकारी अस्पतालों में सभी को मुफ्त उपचार की गारंटी दी थी।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *