Jalandhar News: मिनिस्ट्रियल सर्विसेज के कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल, अब इतनी तारीख तक नहीं होगा कोई काम

Daily Samvad
2 Min Read
strike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब सरकार के करीब 42 विभागों में तैनात पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के कर्मचारी और अन्य कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं। सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानने पर अब उन्होंने अपनी हड़ताल 26 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। डीसी कार्यालयों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

उल्लेखनीय है कि मिनिस्ट्रियल सर्विसेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर हैं। जिससे दूर-दूर से आने वाले लोग सरकारी दफ्तरों में मायूस होकर लौट रहे हैं। सुविधा केंद्रों की बात करें तो रोजाना 2000 से ज्यादा आवेदन आ रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है। इनमें जाति प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के लिए आवेदन शामिल हैं। सुविधा पर आवेदन दिए जा रहे हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है। ऐसे में प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी के साथ यही हाल आरटीए कार्यालय और रजिस्ट्री विभाग का है जहां काम पूरी तरह ठप है। इसलिए आने वाले लोगों को न तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस मिल रहा है और न ही कोई सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। लोग पिछले कुछ हफ्तों से नया आधार कार्ड लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

संघ के अनुसार, पहले उन्होंने 10 से 15 अक्टूबर तक पूर्ण हड़ताल की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण इसे 19 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया, लेकिन फिर भी सरकार ने उनसे बातचीत करके समाधान निकालना जरूरी नहीं समझा। अब 26 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान कर्मचारी काम नहीं करेंगे।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *