Gangster Deepak Tinu: गैंगस्टर दीपक टीनू ने किए बड़े खुलासे, हाई प्रोफाइल मर्डर को दिया जाना था अंजाम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Gangster Deepak Tinu: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार गैंगस्टर दीपक टीनू को कल पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया है। जांच एजेंसी को टीनू को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास से 5 ग्रनेड, एक पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए है। जिससे यह संदेह था कि दीपक को ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मिले थे। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि इसे आतंकी गैंगस्टर रिंदा ने पाकिस्तान से भेजा था।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये हथियार कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि इन हथियारों की खेप लॉरेंस की गैंग तक पहुंचनी थी, जिसके जरिए हाई प्रोफाइल मर्डर केस को अंजाम दिया जाना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गैंगस्टर दीपक टीनू से पूछताछ में दिल्ली की स्पेशल सेल ने ग्रेनेड बरामद होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके पास से बरामद ग्रेनेड और दो पिस्तौल कुछ दिन पहले ड्रोन से पाकिस्तान से आए थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

दीपक टीनू हाल ही में मनसा पंजाब के CIA प्रभारी प्रीतपाल की हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद दीपक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई, जिसने पूरा जाल बिछाकर गैंगस्टर दीपक टीनू को राजस्थान के अजमेर से विदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों की मानें तो ये सभी हथियार और ग्रैंड पाकिस्तान रिंदा ने भेजे थे। ये सभी हथियार गैंगस्टर रोहित से बातचीत के बाद यहां पहुंचे, जो इस समय अज़रबैजान में बैठा हैं। दीपक टीनू लगातार रोहित के संपर्क में था। पुलिस सूत्रों की माने तो दीपक ने यह भी खुलासा किया है कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार लगातार पंजाब पहुंच रहे हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *