Gurmeet Ram Rahim: परोल पर बाहर आए रेपिस्ट राम रहीम ने किया वर्चुअल सत्संग, BJP मेयर पहुंची आशीर्वाद लेने

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, हरियाणा। Gurmeet Ram Rahim: रेप और मर्डर का दोषी गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) परोल पर जेल से बाहर आकर ‘सत्संग’ कर रहा है। बीते मंगलवार 18 अक्टूबर को गुरमीत ने उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ‘वर्चुअल सत्संग’ किया, जिसमें हरियाणा के करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता और बीजेपी के अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पंचायत चुनाव के उम्मीवार से कहा, ‘पूरा-पूरा आशीर्वाद आपके साथ है।’ ‘पिताजी आपका आशीर्वाद बना रहे। और पहले भी आप करनाल आए थे और स्वच्छता का संदेश जो आपने दिया था, उससे करनाल आगे बढ़ा है। और आगे भी आप आकर करनाल को आगे बढ़ाएं। और सबको आशीर्वाद दें।’

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

गुरमीत राम रहीम को उसके परिवार के आवेदन पर 40 दिनों का परोल दिया गया है। उसे साल 2017 में दोषी ठहराया गया था। इससे पहले जून महीने में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को एक महीने का परोल मिला था। इससे पहले फरवरी महीने में उसे तीन हफ्ते का फरलो दिया गया था।

डेरा प्रमुख को ऐसे समय पर परोल दिया गया है, जब हरियाणा में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। करनाल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की विधानसभा सीट भी है। उन्होंने गुरमीत राम रहीम को परोल मिलने को ‘रूटीन प्रक्रिया’ और ‘एक दोषी का कानूनी अधिकार’ बताया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

गुरमीत राम रहीम को अपनी दो महिला शिष्या का बलात्कार करने, एक पत्रकार की हत्या करने और एक पूर्व मैनेजर की हत्या की साजिश रचने का दोषी पाया गया था। उसे 15 अक्टूबर को परोल पर छोड़ा गया था। जेल से निकलकर वो अपने बागपत आश्रम गया था, जहां से उसने अपने अनुयायिओं के लिए एक विडियो मैसेज जारी किया था। इधर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि गुरमीत राम रहीम को परोल देकर बीजेपी राजनीतिक फायदा उठाना चाह रही है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *