Punjab News: सीएम भगवंत मान 5 दिसंबर को फिर अदालत में होंगे पेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था, जिसके तहत आज भगवंत मान मानसा अदालत में पेश हुए और माननीय अदालत ने उन्हें 5 दिसंबर को फिर से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कभी दिल्ली सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह के खिलाफ मानहानि के मामले दर्ज होते हैं तो कभी मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के खिलाफ मामले दर्ज होते हैं। उन्होंने कहा है कि वह माननीय अदालतों का सम्मान करते हैं और पेश होते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

उन्होंने बताया कि मैं पूर्व विधायक नजर सिंह मनशाहिया द्वारा किए गए मानहानि के मामले में कोर्ट में पेश हुआ हूं। उन्होंने कहा कि मानसहिया को डेढ़ लाख वोट देकर मनसा की जनता ने जीत लिया, लेकिन वे उन लोगों से बिना पूछे कांग्रेस में शामिल हो गए। क्या उस जनता के साथ मानहानि नहीं हुई, उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी ने नजर सिंह मनशाहिया को टिकट नहीं दिया तो वे कांग्रेस के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दायर कर सकते हैं।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *