NIA Raid in Punjab: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी, घर में भी रेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, तरनतारन। NIA Raid in Punjab: पंजाब से बड़ी खबर है। यहां कस्बा चोहला साहिब के गांव करमूवाला स्थित आइलेट्स सेंटर में वीरवार को एनआईए की टीम ने छापामारी की। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह नामक व्यक्ति करीब चार साल से आइलेट्स सेंटर के साथ-साथ टूर एंड ट्रेवल का कारोबार भी चला रहा था। इसके साथ ही अमृतपाल सिंह के घर में भी सर्च की जा रही है। सुबह साढ़े 10 बजे एनआईए की तीन टीमें गांव करमूवाला पहुंचीं थी।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में टीम ने छापामारी के दौरान कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह और उसके पारिवारिक सदस्यों से विदेशी फंडिंग मामले में पूछताछ की जा रही है। सेंटरों में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीडी की जांच भी की जा रही है। एसपी (इंवेस्टिगेशन) विशालजीत सिंह ने बताया कि एनआइए की तरफ से की जा रही जांच में स्थानीय पुलिस का कोई दखल नहीं है।

दो दिन पहले गैगस्टर लंडा के घर की थी रेड

गाैरतलब है कि दो दिन पहले ही कनाडा में बैठकर पंजाब और अन्य राज्यों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के घर कस्बा हरिके पत्तन में एनआइए ने रेड की थी। छापामारी के दौरान लंडा के घर में उसके माता-पिता ही थे। सूचना थी कि लंडा के घर के आसपास कुछ गैंगस्टर रुके हुए हैं।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वहीं रेड से पहले यह लोग फरार हो गए थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर लंडा ने पंजाब और हरियाणा को दहलाने के लिए अपने गिरोह को मजबूत बनाया है। इससे पहले भी एनआईए ने कई बार पंजाब में रेड की है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *