Jalandhar News: जालंधर के मेयर ने मुलाजिमों के साथ लगाया धरना, घर छोड़ पैदल भागे कमिश्नर, VIDEO वायरल, देखें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 426 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह को आज अपने सरकारी आवास से पैदल भागना पड़ा। हुआ यूं कि अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के मुलाजिम माडल टाउन स्थित सरकारी आवास के बाहर नारेबाजी कर रहे थे, जैसे ही कमिश्नर बाहर निकले, मुलाजिमों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद कमिश्नर पैदल ही भाग खड़े हुए है। यह वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

नगर निगम यूनियनों ने वीरवार सुबह निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के माडल टाउन स्थित सरकारी आवास का घेराव कर दिया। निगम यूनियन सफाई और सीवरेज से जुड़े उपकरणों की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। मांगे पूरी न होने पर उन्होंने कमिश्नर का आवास घेर लिया। वहीं धरने से बचने के लिए कमिश्नर घर छाेड़कर भाग निकले।

यूनियन नेता बंटू सभरवाल, राजकिशोर समेत कई लोग भारी गिनती में कमिश्नर आवास के बाहर पहुंचे। यूनियनों का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर बार-बार झूठे वायदे किए जा रहे हैं। अभी तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसलिए वह अब दिवाली से पहले बड़े संघर्ष की तैयारी कर रहे हैं। यूनियनों का कहना है कि उनकी कई फाइलें कमिश्नर के टेबल पर पड़ी हैं, लेकिन वह मंजूर नहीं की जा रही।

Jalandhar News: जालंधर के मेयर ने मुलाजिमों के साथ लगाया धरना, घर छोड़ पैदल भागे कमिश्नर, VIDEO वायरल, देखें

ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी

यूनियन नेताओं का आरोप है कि कर्मचारियों से काम पूरा लिया जा रहा है। छुट्टी और त्योहारों के दिन भी काम करवाया जा रहा है, लेकिन मांगों को लेकर ना तो सरकार गंभीर है और ना ही निगम अफसर। वहीं दूसरी तरफ यूनियनों के घेराव को देखते हुए निगम कमिश्नर दविंदर सिंह को अपना सरकारी आवास छोड़कर पैदल भागना पड़ा।

Jalandhar News: जालंधर के मेयर ने मुलाजिमों के साथ लगाया धरना, घर छोड़ पैदल भागे कमिश्नर, VIDEO वायरल, देखें

कमिश्नर की सड़क पर दौड़ते हुए बनाई वीडियो

वह यूनियन नेताओं से बात करने के लिए बाहर निकले। मगर बीच में एक दम से मेन रोड की तरफ चले गए। वहां तेज कदमों से चलते हुए यूनियन की पहुंच से बाहर हो गए। यूनियन नेताओं ने कमिश्नर की सड़क पर दौड़ते हुए वीडियो भी बना ली। इस बीच कमिश्नर कहां गए, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

मुलाजिमों के साथ मेयर ने लगाया धरना

गुस्साए मुलाजिम इसके बाद नगर निगम मुख्यालय पहुंचे। वहां मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मेयर जगदीश राजा भी मुलाजिमों के साथ निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। मेयर ने कहा कि मुलाजिमों के हर संघर्ष में उनके साथ हैं।

आवास छोड़ पैदल भाग खड़े हुए निगम कमिश्नर, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *