Himachal Pradesh Election: AAP ने जारी की हिमाचल चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की तीसरी सूची

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 20 Oct 2022

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में 12 नंवबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसी के साथ आम आदमी पार्टी के कुल 68 कैंडिडेट्स के नाम सामने आ गए हैं। इससे पहले बुधबार देर रात दूसरी सूचि जारी कर 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए थे।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची

भटियात से नरेश कुमार, बैजनाथ से प्रमोद चांद, दारंग से सुनिता ठाकुर, सरकाघाट से धामेश्वर राम, चिंतपूर्णी से राम पॉल, गगरेट से मनोहर ददवाल, पछाड़ से अंकुश चौहान, चौपाल से उदय सिंहघाटा, थियोग से अटल सिंह चंदेल और कुसुम्पटी से राजेश छन्ना को टिकट मिला है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

बता दें, इसके पहले 20 सितंबर को आप ने 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आम आदमी पार्टी द्वारा इस लिस्ट में फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपा और श्री पावंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के किन-किन नेताओं को जेल भेजने की है तैयारी, क्या है मान सरकार का एक्शन प्लान?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *