Punjab News: अमृतसर में बड़ी बारदात नाकाम, गैंगस्टर लंडा के तीन साथी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 21 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और दिल्ली पुलिस के इनपुट पर आतंकी रिंदा के तीन साथियों को गुरुवार रात श्री दरबार साहिब के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में कारतूस, तीन पिस्टल और एक एके-47 बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उक्त हथियारों से धर्मगुरुओं की हत्या को अंजाम देने वाले थे। आरोपित की गिरफ्तारी के बाद तीनों बदमाशों को पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कनाडा में बैठा लांडा नाम का आतंकी दिवाली के आसपास पंजाब में एक बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। लांडा के ऑपरेशन की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिली थी फिर उन्होंने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को बताया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस अमृतसर चली गई। अमृतसर कमिश्नरेट के सहयोग से जलेबी चौक स्थित एक निजी होटल में छापेमारी की गई। जहां तीनों आतंकी एक साथ रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस और एजीटीएफ अब तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा छापेमारी कर रही है। पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कुछ साथी उक्त दो क्षेत्रों में छिपे हुए हैं और उनके पास खतरनाक हथियार है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह अमृतसर के तरनतारन और मजीता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का इंतजार कर रहे थे।

आवास छोड़ पैदल भाग खड़े हुए निगम कमिश्नर, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *