डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) द्वारा अहम फैसले लिए गए है। यह मीटिंग सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में 12 बजे शुरू हुई थी। पंजाब सरकार दिवाली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते समेत कई तोहफे देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस
पंजाब सरकार ने कर्मचारियों का 6 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय भी लिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में सीएम विंडों खोलने का भी निर्णय लिया गया है। पंजाब कैबिनेट ने पंजाब मंडी बोर्ड की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट खत्म करने का भी निर्णय लिया है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने कहा कि थी कि वह पेंशन सिस्टम को रिव्यू कर रहे हैं। अब पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। इसका सैद्धांतिक तौर पर कैबिनेट में फैसला हो गया है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने यह कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट दिया है।
https://twitter.com/BhagwantMann/status/1583375958127837185?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1583375958127837185%7Ctwgr%5Eae17005e190a321b5aeacb513d561963aeb18b3d%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fpunjab%2Fchandigarh-punjab-cabinet-gave-diwali-gifts-to-employees-increased-da-23155172.html
ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी
पंजाब कैबिनेट के अहम फैसले
- धार्मिक ग्रंथ ढोने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी।
- पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी।
- मोहाली मेडिकल कॉलेज के नए स्थान की स्वीकृति।
- सरकारी कर्मचारियों के DA में 6 प्रतिशत का इजाफा, आदि।
इसके साथ ही नौकरियों में पंजाबी युवाओं पर ध्यान देने के लिए ग्रुप सी और डी पदों के लिए पंजाबी पास होना अनिवार्य घोषित किया गया है। इसी के साथ ही पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नौकरी पाने के लिए पंजाबी परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा।
अपने घर से पैदल भागे नगर निगम के कमिश्नर, देखें वीडियो








