Punjab News: पंजाब में दुकान मालकिन के साथ लूट, बदमाश कपड़े खरीदने के बहाने आए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जीरकपुर। Punjab News: पंजाब के जीरकपुर (Zirakpur) में एक जैंट्स कपड़ों की शॉप की मालकिन से दिन दिहाड़े लूट (Loot) की वारदात हुई है। बदमाश कपड़े खरीदने के बहाने शाॅप में आए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके बाद वह पिस्तौल के दम पर महिला से सोने का टॉप्स, चेन और लॉकेट लूटकर फरार हो गए । इस दौरान महिला घायल हो गई है। आरोपी जाते हए कैमरे में कैद हो गए हैं। परिवार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। साथ ही आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

Punjab News
पिस्तौल की नोक पर लूट

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

आज दोपहर करीब 1 बजे जीरकपुर के शिवा एनक्लेव में यह घटना हुई है। दुकान मालकिन मुस्कान अरोड़ा ने बताया कि दो लोग बाइक पर कपड़े देखने के लिए उनकी शॉप पर आए। आरोपियों ने पहले कपड़े पसंद किए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कहा कि वह पैसे निकलवा कर आ रहे हैं।

Bazar
Bazar

15 मिनट में वह आ जाएंगे। महिला को लगा कि शायद बैंक से पैसे निकालने गए है। इसके बाद जैसे ही वह आए तो उन्होंने दुकान में आते ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला घायल हो गई। हालांकि घटना कैमरे में कैद हो गई।

इसी स्टाइल में पहले भी हुई थी वारदात

मुस्कान अरोड़ा ने बताया कि वैसे तो वह एक बजे तक अपने घर वापस चली जाती है। लेकिन इन लोगों के चक्कर में वह वहां पर ही रुक गई थी। आपको बता दें कि दुकानदारों से लूट का यह पहला मामला नहीं है।

जीरकपुर में इससे पहले एक महिला डॉक्टर से भी इस तरह की वारदात हुई थी। यहां पर महिला डॉक्टरों को आरोपियों को निशाना बनाया था।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *