Agni Prime Ballistic Missile: आज भारत द्वारा अग्नि प्राइम बैलिस्टिक मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 21 Oct 2022

डेली संवाद, ओडिशा। Agni Prime Ballistic Missile: भारत ने आज ओडिशा के तट से अग्नि प्राइम न्यू जेनरेशन बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परिक्षण किया। रक्षा अधिकारियों ने टेस्ट के बाद कहा कि परिक्षण के दौरान मिसाल ने अधिकतर रेंज हासिल की। मिसाल ने सभी टेस्ट सफलतापूर्ण पास किए। लगातार तीसरे टेस्ट में मिसाल सटीकता और विश्वसनीयता पर खरी उतरी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में NIA की बड़ी कार्रवाई, आईलेट्स सैंटर पर छापेमारी

बता दें, अग्नि प्राइम दो चरणों वाली Two Stage Canisterised Solid Propellant बैलिस्टिक मिसाइल है। इसमें दोहरी नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणाली है। इससे पहले दिसंबर 2021 में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भी ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि प्राइम का परीक्षण किया था। अग्नि प्राइम अल्ट्रा मॉर्डन टेक्निक से लैस होने की वजह से बहुत कम वजन वाली मिसाइल है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

रक्षा अधिकारी ने बताया कि अग्नि प्राइम मिसाइल अग्नि श्रेणी की नई पीढ़ी मिसाइल का एडवांस वैरिएंट है। यह 1000 से 2000 किमी तक लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। यह मिसाइल एमआईआरवी (multiple independently targetable reentry vehicle – MIRV) तकनीक से लैस है।

डबल स्टेज और सॉलि़ड फ्यूल पर आधारित अग्नि प्राइम मिसाइल को एडवांस रिंग लेजर गैरोंस्कोप पर आधारित नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित किया जाता है। इसका गाइडेड सिस्टम इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्यूटर से पूरी तरह से लैस है।

अपने घर से पैदल भागे नगर निगम के कमिश्नर, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *