George The Irish Pub: माडल टाउन के George The Irish Pub पर पुलिस ने मारा छापा, 11 हुक्कों के साथ कई काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 216 शब्द|📅 21 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। George The Irish Pub: पुलिस ने जालंधर के पाश इलाके माडल टाउन में चल रहे  जार्ज द आयरिश पब (George The Irish Pub) हुक्का बार में दबिश देकर 11 हुक्कों के साथ इन्हें पीने वाले युवकों को दबोचा है। यहां ग्राहकों को हुक्का परोस कर दिया जाता था। पुलिस ने जब वहां छापा मारा तो कुछ युवक हुक्का पीते नजर आए।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

पुलिस के मुताबिक वहां से पुलिस ने 11 हुक्के और भारी मात्रा में हुक्के में डाला जाने वाला सामान व अन्य सामान बरामद किया। पब के अंदर हुक्का का इस्तेमाल कर रहे कई युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, बार के मैनेजर शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

थाना प्रभारी सुखदेव सिंह का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि पब में ग्राहकों को हुक्का परोस दिया जाता है। जिसके बाद उन्होंने टीम बनाकर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में कोई गैर गतिविधि को बढ़ावा दें वह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *