Governor Vs Mann: सीएम मान और राज्यपाल के बीच बढ़ा टकराव, दोनों आए आमने सामने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, पंजाब। Governor Vs Mann: राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सीएम भगवंत मान के बिच टकराव रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्यपाल ने नए वीसी डा. सतबीर गोसल की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए उन्हें पद से हटाने के लिए कहा था। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस नियुक्ति को जायज ठहराया। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्यपाल को लिखे गए पत्र के बाद राज्यपाल बेहद तीखे अंदाज में सामने आए।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

सीएम मान ने अपने खत में लिखा था कि राज्यपाल पंजाब सरकार के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग राज्यपाल के इस तरह के हस्तक्षेप से नाराज हैं। जिसके बाद राज्यपाल भी खुलकर मैदान में उतर गए। उन्होंने कहा कि वह राज्यपाल होने क साथ साथ यूनिवर्सिटी का चांसलर भी हैं। और जो निर्देश उन्होंने दिए वह बतौर चांसलर दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जारी किए गए पंजाबी के पत्र का अंग्रेजी में अनुवाद करवाया और पढ़ा है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, उस भाषा का इस्तेमाल वह भी कर सकते हैं लेकिन राज्यपाल के पद की एक गरिमा है। इसलिए वह ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते है।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

मान ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था कि वीसी डा. सतबीर गोसल की नियुक्ति अवैध नहीं है। सीएम ने कहा कि वीसी को हरियाणा और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम 1970 के तहत नियुक्त किया गया है। पीएयू के वीसी की नियुक्ति बोर्ड द्वारा की जाती है। इसमें न राज्यपाल की भूमिका होती है और न सीएम की। सीएम ने यह भी कहा था कि राज्यपाल के अनावश्यक हस्तक्षेप से पंजाबी दुखी हैं।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *