Big Boss 16: सलमान खान को हुआ डेंगू, अब उनकी जगह यह करेंगे बिस बॉस को होस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, मुंबई। Big Boss 16: बिग बॉस 16 के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। शो के होस्ट और एक्टर सलमान खान डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिसके कारण वह अगले कुछ हफ्तों तक वीकेंड का वार और बिग बॉस-16 को होस्ट नहीं कर पाएंगे। इस शो के साथ ही सलमान खान को अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ी है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस की पहचान सलमान खान से है। अगर सलमान खान इसके होस्ट ना हों, तो शायद ही इसे कोई इतनी शिद्दत से देखना पसंद करेगा। मगर अपकमिंग वीकेंड का वार आपको सलमान खान के बिना ही गुजरना होगा। क्योंकि सलमान खान को डेंगू हो गया है। इसलिए ‘वीकेंड का वार’ करण जौहर होस्ट करने जा रहे है। प्रोमो भी आ गया है जिसमें करण जौहर कंटेस्टेंट की क्लास लगाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

खबर पहले ही सामने आ चुकी थी कि सलमान खान इस बार बिग बॉस-16 वीकेंड का वार की शूटिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह करण जौहर नजर आएंगे, लेकिन इसके पीछे की वजह अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सामने आई है। वहीं करण जौहर के पास भी अनुभव है, उन्होंने साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी को होस्ट किया है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर करण को उनके स्टाइल के लिए ट्रोल किया गया और कहा कि ओटीटी होस्ट भी सलमान खान के साथ ऐसा करते। सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग भी कर रहे थे, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने फिलहाल सभी शूटिंग कैंसिल कर दी है।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *