Steve Bannon: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सहयोगी स्टीव बैनन को हुई जेल, जाने पूरा मामला

Daily Samvad
3 Min Read
US President Donald Trump
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, अमेरिका। Steve Bannon: अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के पूर्व सहयोगी स्टीव बैनन (Steve Bannon) को 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल पर हुए हमले की अमेरिकी संसद की जांच में गवाही देने से इनकार करने के लिए कोर्ट ने अब स्टीव बैनन को चार महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके पहले ट्रंप के सलाहकार स्टीव बैनन को जुलाई में संसद की समन अवमानना के दो मामलों में दोषी पाया गया था।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

जिसके तहत जिला जज कार्ल निकोलस ने बैनन पर 6,500 डालर का जुर्माना लगाया और चार महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। बैनन को ट्रम्प के 2016 के राष्ट्रपति चुवान अभियान और जीत के पीछे का मास्टरमाइंड माना जाता है। कोर्ट ने बैनन को दंगे पर गवाही देने के अमेरिकी संसद की अवमानना के दो मामलों में दोषी पाया था।

संघीय न्यायाधीश कार्ल निकोल्स ने उन तर्कों को खारिज कर दिया, जिसमें बैनन की ओर से कहा गया था कि ट्रम्प ने बैनन के मामले में कभी भी कार्यकारी विशेषाधिकार का दावा नहीं किया था और कैपिटल की घटनाओं की जांच की आवश्यकता थी। निकोलस ने सजा सुनाने से पहले कहा, “6 जनवरी की घटनाएं निर्विवाद रूप से गंभीर थीं।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैनन कार्यकारी विशेषाधिकार के दावों से प्रभावित नहीं होने वाले मुद्दों पर समिति के साथ सहयोग करने में विफल रहे। बैनन ने “एक भी दस्तावेज नहीं पेश किया है और किसी भी विषय पर कोई गवाही नहीं दी है,” यह ‘कानून के शासन पर हमला’ है।

6 जनवरी, 2021 को, हजारों ट्रंप समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल पर धावा बोल दिया था और 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों की पुष्टि करने की प्रक्रिया में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को बाधित कर दिया था। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। कैपिटल हमले में लगभग 140 पुलिस अधिकारियों पर हमला किया गया था, जिसमें लगभग 80 यूएस कैपिटल पुलिस और 60 मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग शामिल थे।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *