Jalandhar News: मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने जाम किया हाईवे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 22 Oct 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में एक बार फिर लोगों ने हाईवे बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जालंधर के रामामंडी से तल्हण स्थित गुरु घर को जाने वाली सड़क न बनने पर लोग गुस्सा हो रहे है। लोगों ने रामामंडी के ढिलवां चौक पर धरना लगाकर होशियारपुर वाले हाईवे को करीब एक घंटे तक जाम रखा।  जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना है कि सड़क की बहुत ही खराब हालत है जिसके चलते आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते है आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: डेज होटल और केएल सहगल मैमोरियल को नोटिस

मौके पर इलाके के एसीपी, एसएचओ समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची। एसीपी निर्मल सिंह ने हाईवे रोककर बैठे लोगों को समझाने की और प्रशासन ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन देकर धरने को उठाया है। एसोसिएशनकी ओर से बोलते हुए दुकानदार नवदीप सिंह ने कहा कि विधायक साहिब यहां पर सड़क का निर्माण के लिए नींव पत्थर रखकर गए हैं। ठेकेदार ने काम तो शुरू किया लेकिन बीच में अधूरा छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: आधी रात को नगर निगम टीम ने प्रतापबाग में 3 शोरूम किए सील

उन्होंने बताया कि ठेकेदार को बार-बार कहा जा रहा है पर वह दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहा है। जिसके लिए वह जिलाधीश को भी मांग पत्र देकर आए हैं और विधायक के संपर्क में उनके कई दुकानदार भी हैं जिन्हें बार-बार कहा जा रहा है और आज त्योहारी सीजन में उन्हें मजबूरन हाईवे जाम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही थी और अपनी आवाज को ऊपर तक पहुंचाने के लिए उनके पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं था।

भगवंत मान ने दिया पंजाब को दीवाली तोहफा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *