Punjab News: नेशनल हाईवे पर टिप्पर से भिड़ी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (Chandigarh National Highway) पर कस्बा रामपुर फूल में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर ओवरब्रिज के पास एक कार सड़क पर खड़े टिप्पर के पीछे से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सहारा समाज सेवा के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि सफेद रंग की आई-20 कार बरनाला से बठिंडा आ रही थी। जैसे ही कार ने रामपुरा फूल स्थित ओवरब्रिज को पार कर किया कि अचानक सड़क पर खड़े टिप्पर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

3 People Die in Car Accident
3 People Die in Car Accident

दो की मौके पर हुई मौत

हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर और गाड़ी की कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को लोगों ने एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रामपुरा पहुंचाया। जहां उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।

Dead
Dead

हादसे में गाड़ी टिप्पर पर फंस गई, जिसे लोगों को बाहर निकालना पड़ा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाला गया। वह ब्यूटी पार्लर में इस्तेमाल होने वाला सामान लेकर आए हैं।

मृतकों की पहचान बठिंडा निवासी हिमांशु, उसके पिता सतीश कुमार निवासी नई बस्ती बठिंडा और दोस्त विक्रम निवासी मस्जिद वाली गली बठिंडा के रुप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *