Income Tax Raid: कांग्रेस नेता और Ex MLA के घर समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापामारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 28 Oct 2022

डेली संवाद, पठानकोट। Income Tax Raid: इनकम टैक्स की टीम ने शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल के निवास स्थान व उनके नजदीकियों के ठिकानों पर दबिश दी। सुबह टीम जोगिंद्र पाल के आवास पर पहुंची। टीम ने उनके निवास स्थान के बाहर सुरक्षा कर्मी की तैनात कर दिए, ताकि कोई अंदर-बाहर न जा सके। टीम उनके परिवार सदस्यों से जानकारी हासिल की है।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

विभाग की टीम ने गांव पम्मा के जोगिंद्र पाल के करीबी नेता तथा सुजानपुर में एक निजी अस्पताल में भी दबिश दी। पम्मा में सतीश कुमार उर्फ जट्ट के निवास स्थान पर सुबह छह बजे दबिश दी गई, जबकि एक अन्य टीम ने सुजानपुर में करीब आठ एक निजी अस्पताल में दबिश दी।

इस दौरान मीडिया कर्मियों ने टीम के साथ बात करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह छापामारी क्यों की जा रही है। बता दें, जोगिंद्र पाल पर अवैध खनन के भी आरोप लगे थे। इस मामले में उनकी इस वर्ष की शुरुआत में गिरफ्तारी भी हुई थी।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

जांच के दौरान जोगिंदर पाल बीमार हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उनके खिलाफ थाना तारागढ़ में अवैध माइनिग का पर्चा दर्ज है।

बत्रा पैलेस के मालिक की दबंगई, ATP को धमकी, पुलिस पर ताना मुक्का?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *