Aaj Ka Rashifal: आज किसी बड़ा लेनदेन से बचे, पंडित भागीरथ भूषण से जाने आज का राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 09 July 2024 Daily Horoscope: आज सोमवार है, तारीख है 5 अगस्त 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, सोमवार 05 अगस्त का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय जी की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव के नक्षत्र गोचर परिवर्तन से कई राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातक आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानियां सामने आएंगे। आज आपको आर्थिक स्थिति में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा लेनदेन बिना किसी व्यक्ति को पहचाने न करें, नहीं तो धोखा उठाना पड़ सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ तनाव बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। साथ ही आपका रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ बिताने वाले हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको बड़ी राहत मिलने वाली है। आज के दिन घर में कोई मेहमान आ सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको अपने मित्र से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती हैं, जिस कारण आपका रुका हुआ काम शुरू होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा पर स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में बच्चे और पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है, जिस कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं रहेगा। आज कोई बड़ा जोखिम व्यापार में न उठाएं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपका मन अशांत रहेगा, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। आज कोई बड़ा डिसीजन बिना किसी के सलाह के न लें और न ही अपना डिसीजन परिवार पर थोपे, नहीं तो आपका विरोध हो सकता है। आज व्यापार-व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन पत्नी और बच्चों के लिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। साथ ही कहीं बाहर जाने का परिवार के साथ मौका बन सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कोई नई उम्मीद लेकर आएगा। आपका कोई पुराना चल रहा विवाद खत्म होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं परंतु बिना किसी को पहचाने कोई बड़ा कदम उठाना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी पार्टनर से विवाद हो सकता है। आप जिस कार्य की लिए प्रयासरत हैं, आज आपका कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से परेशानी बढ़ेगी। आज आप बाहर की यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *