Chhath Puja: छठ पूजा स्थल पर ब्लास्ट, 5 पुलिस कर्मियों के साथ 40 घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 29 Oct 2022

औरंगाबाद। Chhath Puja 2022: बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान हादसा हो गया है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अलसुबह एलपीजी सिलेंडर में विस्‍फोट होने से करीब 40 लोग घायल हो गए। इनमें आम नागरिक और पुलिस वाले भी शामिल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

मिली जानकारी के अनुसार अनिल गोस्‍वामी के घर में गैस सिलेंडर में रिसााव से आग लग गई थी। यह जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी आग बुझाने में मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। इसी बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। सिलेंडर विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 नागरिक घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मी मो. मोजीम, अखिलेश कुमार, जगलाल प्रसाद, सैफ जवान मुकुंद रावत, प्रीति कुमारी, नगर परिषद के चैयरमैन प्रत्याशी अनिल कुमार उर्फ अनिल ओड़िया, गया ज्वेलर्स के मालिक पंकज वर्मा, मिराज आलम, मो. बिट्टू, सोनू कुमार, मोनू कुमार, महेंद्र साव, आरएन गोस्वामी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

इसके अलावा सुदर्शन कुमार, मो. नईम, राज कुमार, प्रभात कुमार, मो. शाहनवाज, शाहनवाज कुरैशी, छोटू आलम, मो. असलम, मो. नेजाम, अमित कुमार, सुदर्शन कुमार, आदित्य कुमार, राजीव कुमार, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, मो. साबिर, मो. अरबाज, छोटू आलम का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

एक देश-एक युनीफार्म। पुलिस वर्दी पर आखिर PM मोदी ने क्यों कही ये बात

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *