⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 173 शब्द|📅 29 Oct 2022
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में दिवाली की रात किला मोहल्ला में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच करने वाला बदमाश तोता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि बदमाश तोता को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। तोता जालंधर में बदमाशी कर दिल्ली भाग गया था।
ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस
जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता के खासम खास माने जाते बदमाश तोता ने किला मोहल्ला में दिवाली की रात करीब 20 मिनट तक गुंडागर्दी का ऐसा नंगा नाच किया कि लोग घरों में दुबक गए थे और सभी की दिवाली काली हो गई थी।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
बदमाश तोता ने आप नेता सुभाष महाजन को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से घायल कर दिया और उन पर गोलियां भी चलाई थी। सुभाष महाजन की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश तोता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
एक देश-एक युनीफार्म। पुलिस वर्दी पर PM मोदी ने क्यों कही ये बात








