Gujarat Election: गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 29 Oct 2022

अहमदाबाद। Gujarat Election: गुजरात चुनाव को लेकर भले ही अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में भी पंजाब वाला दांव चला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान के साथ तीन दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से राज्य के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर राय मांगी।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए एक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। जिसपर तीन नवंबर को शाम पांच बजे तक जनता अपने सुझाव दे सकती है।  भगवंत मान और गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया के साथ अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की सरकार बनने वाली हैं। ऐसे में हम किसे मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएं इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में हमने सीएम फेस के लिए कैंपेन चलाया था और जनता ने भगवंत मान को चुना था। उसी तरह गुजरात में हम अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। जनता तीन नवंबर तक बताए कि किसे पार्टी का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोबाइल नंबर- 6357000360 और ईमेल आईडी- aapnocm@gmail.com जारी किया है। उन्होंने कहा कि चार नवंबर को जनता की राय सार्वजनिक की जाएगी। जिससे पता चल जाएगा कि गुजरात की जनता किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *