Punjab News: मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू विरोधी गतिविधियों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Singh Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 410 शब्द|📅 29 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने समूह सिविल सर्जनों को डेंगू की रोकथाम सम्बन्धी लोगों को जागरूक करने और मिलकर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को विशेष डेंगू वॉर्डों के प्रबंध करने, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग गतिविधियाँ तेज करने और लार्वा की जांच के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने डेंगू के बढ़ रहे मामलों के विरुद्ध ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि वैसे तो डेंगू के मामलों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बहुत कम है, परन्तु फिर भी डेंगू की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में कोई ढील न बरती जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार डेंगू पर काबू पाने और अपने नागरिकों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

घरों और अपने आस-पास सफ़ाई रखें

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि वह डेंगू वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अपने घरों और अपने आस-पास सफ़ाई रखें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग डेंगू वायरस को नियंत्रित करने के लिए स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्थानीय सरकारों विभाग जैसे अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ मिलकर ठोस प्रयास कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेडिकल साइंस के क्षेत्र में तरक्की के बावजूद डेंगू बुख़ार एक विश्वव्यापी और क्षेत्रीय समस्या बन गई है, जो प्रत्येक के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आगे कहा कि इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्बन्धित पक्षों को डेंगू के विरुद्ध अपने प्रयास जारी रखने के लिए कहा और मीडिया द्वारा डेंगू संबंधी लगातार जागरूकता फैलाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह सोशल मीडिया के द्वारा इस मुहिम में अपनी भूमिका निभाएं, क्योंकि युवाओं की आबादी ज़्यादा होने के कारण वह इस मुहिम में अहम योगदान दे सकते हैं। जौड़ामाजरा ने लोगों को डेंगू के विरुद्ध डटने की अपील की और आश्वासन दिया कि जि़ला प्रशासन और विभाग द्वारा डेंगू पर काबू पाने सम्बन्धी मुहिम की सफलता के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *