Halloween Festival: हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान मची भगदड़, 140 लोगों की मौत, कई घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 352 शब्द|📅 30 Oct 2022

सियोल। Halloween Festival: दक्षिण कोरिया (South Korea) की राजधानी सियोल (Seoul) में हैलोवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में कम से कम 140 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की खबर है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सियोल में हैलोवीन के दौरान काफी ज्यादा भीड़ हो गई थी।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

बताया जा रहा है कि यह भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश कर रही थी। तभी धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के प्रेसीडेंट ने बयान जारी कर लोगों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

दक्षिण कोरिया की नेशनल फायर एजेंसी के अधिकारी चोई चियॉन-सिक ने बताया कि इटावोन लेजर जिले में शनिवार रात भीड़ अचानक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 150 लोगों के घायल होने की आशंका है। इन लोगों को रविवार सुबह कार्डियक अरेस्ट की परेशानी हुई थी।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

चोई ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि हैमिल्टन होटल के करीब संकरी गली में भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद आगे निकलने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वहां पर किसी सेलेब्रिटी के आने का अनाउंसमेंट हुआ था। लोग इस अनजान सेलेब्रिटी को देखने के लिए ही उस तरफ भागने लगे थे।

अधिकारियों के मुताबिक देशभर से 400 से ज्यादा इमरजेंसी वर्कर्स को मौके पर भेजा गया है। इन सभी लोगों को घायलों के इलाज के लिए तैनात कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों ने तात्कालिक तौर पर मौत का आंकड़ा जारी नहीं किया गया है।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दिखाई दे रहा है कि तमाम लोग गलियों में गिरे हुए हैं और उन्हें सीपीआर दिया जा रहा है। पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है। साथ ही तमाम अन्य लोगों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

गुजरात में पंजाब वाला दांव, केजरीवाल ने जनता से पूछा- किसे बनाएं CM फेस

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *