Crime News Punjab: पंजाब में बड़ी वारदात, पेट्रोल पंप पर गोलीबारी, एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 31 Oct 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Crime News Punjab: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। जंडियाला के पास मल्लियां गांव में स्थित पेट्रोल पंप लूटने पहुंचे युवकों में से एक को पेट्रोल पंप के गार्ड ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने एक युवक को लूट लिया था और दूसरे को पिस्तौल दिखाकर लूटने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मरने वाले की पहचान तरनतारन जिला के खडूर साहिब थाना के अधीन पड़ते दारा पुर गांव निवासी अमरजीत सिंह के बेचे जगदीप सिंह के रूप में बताई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि वारदात के बाद दूसरा लुटेरा घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के कब्जे से पिस्तौल भी बरामद की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर उनका पेट्रोल पंप है।

रात को गार्ड हीरा सिंह के साथ उनका अन्य स्टाफ भी पंप पर रहता है। रविवार की देर रात सवा दस बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। गार्ड उनसे काफी दूर था। एक लुटेरा बाइक से उतरा और वहां पेट्रोल भरवा रहे युवक को पिस्तौल दिखाकर उससे पैसे लूट लिए।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

जैसे ही लुटेरों ने पिस्तौल लेकर दूसरे ग्राहक के पास लूटने के लिए जा रहा था तो पंप के गार्ड ने अपनी राइफल से उसे गोली मार दी। लुटेरा वहीं गिर गया और बाइक पर सवार उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से पिस्तौल बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि मरने वाले लुटेरे के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और डकैती के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पंजाब में कब होंगे नगर निगम चुनाव, आखिर क्यों हो रही है देरी? देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *