Punjab Police: पंजाब पुलिस की AGTF टीम केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मैडल से सम्मानित

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 398 शब्द|📅 31 Oct 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Police: पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.), पंजाब की 16 सदस्यीय टीम को साल 2022 के लिए ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन मैडल’’ से सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार विजेताओं में ए.जी.टी.एफ. के प्रमुख ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान और उनकी टीम के मैंबर डी.आई.जी. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, ए.आई.जी. गुरमीत सिंह चौहान, ए.आई.जी. सन्दीप गोयल, डी.एस.पी. बिक्रमजीत सिंह बराड़, एस.आई. सुखप्रीत सिंह, एस.आई. सुमित गोयल, एस.आई. नितिन कुमार, एस.आई. शगनजीत सिंह, एस.आई. कुलविन्दर सिंह, एस.ओ. राहुल कुमार चेची, एस.आई. मोनिन्दर सिंह, एस.आई. राहुल शर्मा, एस.आई. गुरप्रीत सिंह, एस.आई. अवतार सिंह और ए.एस.आई सुखजिन्दर सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ख़ुफिय़ा सूचनाओं का प्रयोग करते हुए और पंजाब पुलिस की फील्ड यूनिटों के तालमेल के साथ राज्य से गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों पर नकेल कसने के लिए ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान के नेतृत्व अधीन ए.जी.टी.एफ. का गठन किया गया था, जिससे कानून एवं व्यवस्था में लोगों का विश्वास पुन: बहाल किया जा सके।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव निजी तौर पर ए.जी.टी.एफ. के कामकाज की निगरानी कर रहे हैं।
ए.जी.टी.एफ. टीम को बधाई देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता पूरे पंजाब पुलिस बल का हौसला बढ़ाएगी और उनको और लगन एवं निष्ठा से काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

ये भी पढ़ें: Ex MLA राजिंदर बेरी के खासमखास की इमारत को नोटिस

ए.जी.टी.एफ. के गठन के बाद फोर्स ने कई दिलेराना कार्यवाहियों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके नतीजे के तौर पर बहुत से गैंगस्टरों को मार गिराया/गिरफ्तार किया गया, जबकि बहुत से समाज विरोधी तत्व मजबूर होकर राज्य छोड़ गए। ए.जी.टी.एफ. के इन विशेष ऑपरेशनों में दो ख़तरनाक गैंगस्टरों को मार गिराया गया और 12 गैंगस्टरों को समय पर गिरफ़्तार किया गया।

इसके अलावा उनके कब्ज़े से 24 हथियार, 1.05 किलोग्राम हेरोइन और 79.27 लाख रुपए की ड्रग मनी, 11 वाहन और एक पुलिस वर्दी बरामद की गई, जिससे सरहद पार से नशों/हथियारों की तस्करी को सफलतापूर्वक रोका जा सका और पंजाब में सनसनीखेज़ जुर्म करने की उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *