Punjab News: पंजाब में बढ़ाई गई एंट्री प्वॉइंट्स पर सुरक्षा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कठुआ। Punjab News: पंजाब से लगते अन्य एंट्री प्वॉइंट्स पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। धारा 370 तोड़ने के आज 5 वर्ष पूरे हो गए हैं। इससे पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर (Jammu- Kashmir) के प्रवेश द्वार लखनपुर तथा पंजाब से लगते अन्य एंट्री प्वॉइंट्स (Entry Points) पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट,भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस दौरान आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों तथा संदिग्धों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गत कुछ समय से हुए आतंकी हमलों तथा सुरक्षा एजैंसियों के इनपुट्स के चलते प्रशासन किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरत रहा है।

Punjab News
Punjab News

मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई

पुलिस सूत्रों के अनुसार लखनपुर के साथ-साथ नगर से जुड़ने वाले तमाम लिंक मार्गों एवं भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा की तरफ आने जाने वाले सभी लिंक मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

jammu-and-kashmir
jammu-and-kashmir

जानकारों के अनुसार चंद रोज पहले ए.डी.जी.पी. जम्मू आनंद जैन ने भी कठुआ के विभिन्न थानों व पुलिस पोस्ट का दौरा किया था और इस संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए थे। पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजैंसियों के वरिष्ठ अधिकारी पूरी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

अवैध कालोनी में देर रात हुआ हंगामा, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *