⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 161 शब्द|📅 01 Nov 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के निर्देशों पर सिविल अस्पताल दसूहा, ज़िला होशियारपुर में तैनात मैडीकल अधिकारी सर्ज़री को ड्यूटी में कोताही करने के दोषों के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से मुअत्तल किया गया है।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि डॉ. रणजीत सिंह, मैडीकल अधिकारी सर्ज़री को प्रशासनिक आधार पर पंजाब सिवल सेवा (सज़ा और अपील) नियमांवली, 1970 के नियम 4 (1) के अधीन तुरंत प्रभाव से मुअत्तल किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
प्रवक्ता के अनुसार सम्बन्धित अधिकारी का मुअत्तली के दौरान स्टेशन मुख्यालय, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चंडीगढ़ होगा। आपको बता दें कि काम में कोताही को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद सख्त हैं।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








