डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: केंद्रीय विधानसभा हलके (Jalandhar Central) के विधायक रमन अरोड़ा (MLA Raman Arora) ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रापर्टी टैक्स अधिकारियों (Property Tax Officetrs) की जमकर क्लास लगाई। विधायक ने कहा कि शहर में बड़े बड़े मॉल्स से प्रापर्टी टैक्स नहीं वसूल किया जा रहा है, आखिर उन्हें राहत क्यों दी जा रही है।
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि शहर में ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि अधिकारी गरीब व छोटे दुकानदारों को अपना टारगेट बना रहे हैं, जबकि बड़े व अमीर दुकानदारों व मॉल्स के दुकानदारों से पूरा टैक्स नहीं वसूल रहे हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अगर इमानदारी से अधिकारी बड़े कारोबारियों से टैक्स वसूल करेंगे तो जालंधर का प्रापर्टी टैक्स का रेवन्यू 30 से बढ़कर 40 करोड़ आसानी से हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि बस स्टैंड के आसपास ट्रैवल एजेंटों के अलावा अर्बन एस्टेट से लेकर शहर में बड़ी-बड़ी इमारतों में लाखों रुपये किराया मालिक वसूल रहे हैं, लेकिन प्रापर्टी टैक्स पूरा नहीं जमा करवा रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि जालंधर शहर में 167 मॉल्स हैं, जिनसे कम प्रापर्टी टैक्स वसूला जा रहा है।
विधायक रमन अरोड़ा ने प्रापर्टी टैक्स अधिकारियों को 20 दिन का समय दिया है और कहा कि 20 दिन में सारा कामकाज पटरी पर लाया जाए और नगर निगम का रेवन्यू बढ़ाया जाए। खासकर उन प्रापर्टी से टैक्स वसूल किया जाए, जिनके मालिक लाखों रुपये किराया वसूल रहे हैं। लेकिन टैक्स 10 फीसदी भी नहीं दिया जा रहा है, झूठ बोला जा रहा है कि किराया कम लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला
विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को आदेश दिया कि डीसी कार्यालय की एम.ए ब्रांच से रेकार्ड निकलवाया जाए कि कितना किराया वसूला जा रहा है। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अगर 20 दिन बाद किसी भी मुलाजिम की शमूलियत पाई गई कि वह टैक्स कम वसूल रहा है तो मुलाजिम पर कार्रवाई तय है।
बैठक में प्रापर्टी टैक्स ब्रांच के राजीव ऋषि, महीप सरीन, भूपिंदर सिंह टिम्मी, भूपिंदर सिंह बड़िंग के अलावा शंकर, स्वर्ण सिंह, दीपक हंस, सुनील कुमार, हौसला प्रसाद, रविंदर कुमार, परमिंदर कुमार, नरिंदर कुमार, सिकंदर गिल इंस्पेक्टर भी मौजूद थे। विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि प्रापर्टी टैक्स अधिकारी 30 करोड़ रुपये सलाना वसूल कर रहे हैं लेकिन प्रापर्टी टैक्स चोरी करने वाले बड़े मगरमच्छों पर नकेल कसी जाए तो यह 40 करोड़ का आंकड़ा क्रास कर जाएगी।
हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे








