Twitter Blue Tick: Elon Musk का बड़ा ऐलान, अब Blue Tick के लिए देने होंगे इतने डॉलर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 02 Nov 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Twitter Blue Tick: Twitter पर Blue Tick के लिए अब पेमेंट देना ही होगा। Elon Musk ने ऐलान किया है कि Blue Tick के लिए पैसे देने होंगे। Elon Musk ने ट्वीट कर इस बात पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स को 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये हर महीने देने होंगे। हालांकि, देशों के हिसाब ये कीमत अलग-अलग हो सकती है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

इसके साथ ही ट्विटर के नए मालिक और टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर पर किसके पास ब्लू टिक है और किसके पास नहीं है, इसका मौजूदा तरीका बकवास और बेतुका है। सत्ता जनता के हाथ में होनी चाहिए। अब ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने आपको 8 डॉलर यानी करीब 600 रुपये देने होंगे। अब कोई भी पैसे देकर Blue Tick ले सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

इस ट्वीट के जरिए एलन मस्क ने और जानकारी दी है। एलन मस्क ने समझाया कि अगर कोई यूजर 8 डॉलर ब्लू टिक का भुगतान कर रहा है तो उसे क्या दिया जाएगा। मस्क ने कहा कि ब्लू टिक वाले लोगों को जवाब, सर्च और जिक्र में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें लंबे वीडियो और ऑडियो पोस्ट करने की सुविधा दी जाएगी। विज्ञापन भी पहले की तुलना में आधे होंगे। मस्क ने आगे लिखा कि पेवॉल के जरिए प्रकाशकों को हमारे साथ काम करने का मौका मिलेगा।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *