Jalandhar News: जालंधर के इस नेता को फ़ोन पर मिली जान से मारने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 222 शब्द|📅 02 Nov 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर है कि आम आदमी पार्टी की नेता हरमिंदर कौर पत्नी अमरजीत सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया है कि उनके बेटे अर्शदीप सिंह को हाल ही में एक अज्ञात नंबर से फ़ोन आया है जिसमे फ़ोन करने वाले व्यक्ति ने उसकी मां हरमिंदर कौर को लेकर जान से मरने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उसने धमकी देते हुए कहा कि वह अपनी मां को समझा ले वह जो काम कर रही है उससे पीछे हट जाए, नहीं तो उसका अंजाम बुरा होगा। यह कहकर उसने फ़ोन काट दिया। हरमिंदर कौर ने शिकायत दर्ज करते ही बताया कि इससे पहले भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिस अज्ञात नंबर से फोन आया था उस नंबर की भी जांच की जा रही है।

हिमाचल चुनाव: BJP को पेंशन की टेंशन! AAP और कांग्रेस अपने दावे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *