Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने सरबजीत सिंह को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 228 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है। अब तक कई बड़े गैंगस्टर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस बीच मानसा पुलिस ने सरबजीत सिंह को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसने मूसेवाला को मारने के लिए गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू को गाड़ी मुहैया कराई थी। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

जानकारी के मुताबिक पंजाब की मानसा पुलिस ने सरबजोत सिंह को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। सरबजीत की गिरफ्तारी पहले से गिरफ्तार गैंगस्टर दीपक टीनू के इशारे पर की गई है। बता दें कि मूसेवाला को मारने से पहले टीनू ने सरबजीत सिंह को कार मुहैया कराने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

गौरतलब है कि गैंगस्टर दीपक टीनू को रिमांड पर ले लिया गया है। पूछताछ के दौरान टीनू ने ये बड़े खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में फायरिंग करने वालों में दीपक टीनू भी शामिल था। टीनू भी मुख्य आरोपियों में शामिल है लेकिन मानसा की सीआईए की लापरवाही के कारण टीनू आसानी से भाग गया था।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *