Punjab News: आप विधायक दलबीर सिंह टौंग को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: बाबा बकाला से आम आदमी पार्टी के विधायक दलबीर सिंह टौंग को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। बार-बार कोर्ट में पेश न होने के कारण विधायक की संपत्ति भी कुर्क की गई है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2020 में तरनतारन में जहरीली शराब से मरने वालों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से कोरोना पाबंदियों के चलते उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया था।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

31 जुलाई 2020 को तरनतारन जिले में 100 से अधिक लोगों की जहरीली शराब कारण मौत हुई थी। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स समक्ष अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाया गया था। कोरोना नियमों की अनदेखी कर धरने के संबंध में थाना सदर पुलिस द्वारा आप के विभिन्न नेताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। यह मामला सुनवाई के लिए एडिश्नल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बगीचा सिंह की अदालत में पहुंचा।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

तरनतारन कोर्ट की ओर से स्पीकर कुलतार सिंह संधावन के कार्यकाल के दौरान पंजाब सरकार के मंत्रियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। उसके बाद उक्त नेता हाईकोर्ट के आदेश पर निचली अदालत में पेश हुए और उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन बाबा बकाला विधायक दलबीर सिंह टौंग के लगातार कोर्ट में पेश नहीं होने पर जज ने दलबीर सिंह टौंग को पी. यू भेज दिया। इसी के साथ ही विधायक की संपत्ति भी कुर्क की गई है।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *