Air Quality: लुधियाना की वायु क्वालिटी पुहंची खतरनाक स्तर पर, मान सरकार हुई फेल- कुशागर कश्यप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Air Quality: बीते दिनों सुबह सुबह एक दृश्य देखने को मिला जिसमें लुधियाना के वातावरण में अजीब सा धुआं दिखाई दिया। यह धुआं लुधियाना शहर के आस पास के खेतों में लगाई गई पराली को आग से उठा था। पराली को जलाने का मुद्दा आज कल का नही है यह समस्या बहुत पुरानी है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

जब आम आदमी पार्टी चुनावों के पहले पंजाब में प्रचार प्रसार कर रही थी तो आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने एक बायो डीकॉम्पोज़र का खूब शोर मचाया था और कहा था कि दिल्ली की सरकार ने इस बायो डिकॉम्पोज़र का इस्तेमाल दिल्ली के किसानों को करने को कहा और उनके खेतों में जो पराली थी वह वहीं खाद में तब्दील हो गयी।

इस बायो डिकॉम्पोज़र के बारे में सुन कर जनता ने केजरीवाल और भगवंत मान पर विश्वास किया और उन्हें सत्ता सौंप दी। आज की बात करें तो लुधियाना शहर एक गैस चेम्बर में तब्दील हो गया है और पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहीं। मान सरकार ने तो आज तक उस जादुई बायो डिकॉम्पोज़र का इस्तेमाल करने का ज़िक्र भी अपने 6 महीनों के कार्यकाल में नही किया और उल्टा केंद्र सरकार से किसानों को वितीय सहायता देने की मांग की जबकि ऐसी कोई भी पोलिसी केंद्र सरकार की किसी भी राज्य में नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

भगवंत मान तो पंजाब सरकार के खजाने का एक बोहत बड़ा हिस्सा हिमाचल और गुजरात इलेक्शन में खर्च कर रहे हैं और यह बात भी किसी से छुपी नहीं है। इन बातों से साफ झलकता है कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है जिसके लिए पंजाब के आणखी लोग इन दोनों को कभी माफ नही करेंगे।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *