Kejriwal Rally: केजरीवाल के रोड शो के दौरान ETT पास शिक्षकों ने किया हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 03 Nov 2022

डेली संवाद, हिमाचल प्रदेश। Kejriwal Rally: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज रोड शो करने हिमाचल के सोलन पहुंचे, इस दौरान उन्हें ETT TET पास शिक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही नारेबाजी करने वालों के साथ पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आए। माहौल देखकर केजरीवाल ने भी अपना भाषण बीच में ही रोक दिया।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

केजरीवाल सोलन विधानसभा सीट से लोगों से ‘आप’ प्रत्याशी अंजू राठौर के पक्ष में वोट करने की अपील करने आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक नारेबाजी करते लोगों ने ETT पास टीचर्स एसोसिएशन के पर्चे फेंके। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करने वालों की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए नारे लगाने वालों को वहां से हटा दिया लेकिन केजरीवाल ने यह कहकर अपना भाषण छोड़ दिया कि गुंडागर्दी करनी है तो भाजपा या कांग्रेस में जाओ।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

केजरीवाल पुराने डीसी कार्यालय से खुले वाहन में रोड शो में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल का भाषण शुरू हुआ जिस दौरान ETT पास शिक्षक ने विरोध किया। शिक्षक केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। केजरीवाल ने भाषण बंद कर दिया। आप कार्यकर्ता प्रदर्शनकारियों से भिड़ गए। यह देख केजरीवाल रोड शो छोड़कर चले गए।

पराली जलाने पर CM भगवंत मान का बड़ा बयान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *