Stubble Burning: पंजाब में पराली जलने के लिए जिम्मेदार हम- अरविंद केजरीवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, पंजाब। Stubble Burning: दिल्ली- NCR में प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार हैं। हम इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते है लेकिन बाकी राज्य के लिए केंद्र सरकार सरकार को आगे आना होगा। दिल्ली में हवा काफी खराब हो गई है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके कई पहलू हैं और यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, चरखी दादरी, जींद, मानेसर, फरीदाबाद सब जगह सीवीयर कंडीशन (गंभीर हालत) है। इसकी जिम्मेदार आम आदमी पार्टी नहीं है। एक राज्य की हवा एक राज्य में नहीं रहती। इसके लिए केंद्र सरकार को कदम उठाने पड़ेंगे। पंजाब और दिल्ली में हमारी सरकार है। यह वक्त उंगली उठाने या गाली देने का नहीं है। बल्कि इस समस्या का हल निकालने का है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

केजरीवाल कहते हैं हम मानते हैं कि पंजाब में पराली जल रही है और इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं। हम और हमारी सरकार जिम्मेदार है। हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। यह बहुत कम समय होता है। हमने बहुत काम किया है। कुछ कदमों में सफलता मिली, काफी सफलता नहीं मिली। अगले साल तक पराली जलना काफी कम होगा, लेकिन हम ब्लेम गेम नहीं करना चाहते, हम ज़िम्मेदार हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि किसान खुद भी पराली नहीं जलाना चाहते। धान और गेंहू की फसल में दस-बारह दिन का फर्क होता है। ऐसे में उनके पास सिर्फ जलाने का ऑप्शन होता है। हमने एक लाख से ज्याद मशीनों की व्यवस्था की। एक ऐप के जरिए आसपास की मशीनें पता कर सकते हैं।पंचायतों को जागरूक किया। 124 गांवों ने पंचायत बुलाकर प्रस्ताव पास किया कि पराली नहीं जलाएंगे, लेकिन जल रही है तो हम जिम्मेदारी ले रहे हैं।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *