Gujarat Election: AAP ने इस पत्रकार को बनाया मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार

Daily Samvad
2 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। Gujarat Election: गुजरात में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पत्रकार ईसूदान गढ़वी (Isudhan Gadhvi) को सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद के लिए ईसूदान गढ़वी के नाम का एलान किया।

इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। ईसूदान गढ़वी अभी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि ईसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार होंगे। गुजरात में ईशुदन गढ़वी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

पंजाब की तर्ज पर ही केजरीवाल ने पिछले हफ्ते ही गुजरात के लोगों से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय करने की अपील की थी। जिसके बाद आज 4 नवंबर को सीएम उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जनता की राय जानने के लिए पार्टी की तरफ से फोन नंबर और ईमेल आईडी जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

राज्य की जनता से 6357000360 नंबर पर व्‍हाट्स एप मैसेज, वायस मैसेज या मैसेज के जरिए सीएम उम्मीदवार को लेकर राय मांगी गई थी। आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को गुजरात चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की अपनी नौवीं सूची जारी की थी।

इसके साथ ही गुजरात में AAP के अब तक घोषित उम्मीदवारों की संख्या 118 हो गई है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने 2 चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होंगे। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

नए निगम कमिश्नर सख्त, बोले- अवैध काम बरदाश्त नहीं करेंगे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *