Congress Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, इस नेता ने छोड़ी पार्टी, BJP ज्वाइन करेंगे

Daily Samvad
3 Min Read

चंडीगढ़। Congress Politics: चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। शशि शंकर तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है। तिवारी आज शाम सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम में पार्टी में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

बीते साल दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में पत्नी के लिए वार्ड नंबर नौ से टिकट न मिलने पर शशि शंकर तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही नाराजगी जाहिर करते हुए सीनियर नेताओं के खिलाफ मोर्चा भी खोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने उन्हें धोखा दिया है।

बता दें कि शशि शंकर तिवारी पहले भाजपा में ही थे। साल 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उनकी पत्नी अनिता तिवारी को दो बार पार्षद चुनाव के लिए टिकट भी दिया था। एक बार रामदबार और बार कालोनी नंबर-4 से अनिता तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया, लेकिन दोनों बार वह हार गई। दिसंबर 2021 निगम चुनाव में भी शशि शंकर तिवारी पत्नी के लिए दड़वा से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे तिवारी पार्टी नेताओं से नाराज चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

शशि शंकर तिवारी कांग्रेस में रहते हुए कालोनी सेल का चेयरमैन भी रहे हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के काफी करीबी भी रहे हैं। लेकिन बीते साल पत्नी को टिकट न मिलने के बाद उन्होंने उन नेताओं के साथ मिलकर एक ग्रुप बना लिया था जिनको कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। शशि शंकर तिवारी आरएसएस से जुड़े हुए हैं और हिंदूवादी नेता हैं। कालोनियों में उनकी अच्छी पकड़ रही है। ऐसे में अब वह दोबारा भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इससे भाजपा को फायदा होगा।

https://youtu.be/qFAGWG8Z9VA















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *