Lumpy Virus: इस राज्य में फिर बढ़ने लगे लंपी वायरस के मामले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 04 Nov 2022

डेली संवाद, महाराष्ट्र। Lumpy Virus: महाराष्ट्र के अहमदनगर में लंपी वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच अहमदनगर में लंपी वायरस के कारण 176 मवेशियों की मौत हुई है जिसने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अहमदनगर के किसान रघुनाथ आढव के पास केवल एक गाय थी जिससे उनका घर चलता था लेकिन तीन दिन पहले लंपी वायरस के चलते इस गाय की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश के बाद मवेशियों की मौत की संख्या बढ़ी है। रघुनाथ का पूरा परिवार गरीब है, यह प्रशासन से मदद की गुहार कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ” हमारा पूरा परिवार गरीब है, सरकार से हमें मुआवजा मिलना चाहिए।” पशु संवर्धन अधिकारी डॉ मुकुंद राजले ने बताया, ” यह गाय 25 अक्टूबर से लंपी से बीमार थी। ट्रीटमेंट हमारे अंडर ही चल रहा था। इलाज को बहुत अच्छा असर दिख रहा था लेकिन लेकिन बीच में जब बारिश हुई और ठंड बढ़ गई। इस कारण गाय को निमोनिया हो गया और उसके लंग्‍स पर भी इसका असर पड़ा। इस कारण उसकी मौत हो गई।”

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

बता दे कि 31 अक्टूबर को 50 मवेशियों की लंपी वायरस के कारण मौत हुई है, 1 नवंबर को 43 मवेशियों की मौत हुई है जबकि 2 नवंबर को 50 मवेशियों की मौत हुई। 3 नवंबर को 33 मवेशियों की मौत हुई है। इस तरह केवल चार दिनों में केवल अहमदनगर में 176 जानवरों की मौत हुई है। राज्यभर में लंपी वायरस के कारण मवेशियों की मृत्यु को लेकर सरकार ने किसानों को 9.49 करोड़ रुपये की मदद की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *