Sudhir Suri Murder: शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली इस गैंगस्टर ने

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Sudhir Suri Murder: कल अमृतसर में गोपाल मंदिर (Gopal Mandir) के बाहर शिवसेना (Shiv Sena) नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा हरिके ने ली है। लखबीर सिंह लंडा कनाडा में मौजूद है और उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर शिवसेना नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

लंडा का खालिस्‍तानी आतंकियों से संबंध माना जाता है। दूसरी ओर, हत्‍या के विरोध में हिंदू संगठनों ने पंजाब बंद का आह्वान किया है। उधर, सुधीर सूरी के शव का पोस्‍टमार्टम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार लंडा ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज जो सुधीर सूरी का कत्ल हुआ वो उनके भाइयों ने किया है। उसने किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों को भी चेतावनी दी है कि उनका हाल भी ऐसा ही होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

उसने लिखा कि उनकी बारी भी आएगी। सिक्योरिटी लेकर उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि वे बच जाएंगे। उसने आगे लिखा कि जो भी उनके साथ खड़े हैं वह मरते दम तक उनका साथ निभाएंगे। अंत में पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अभी तो सिर्फ शुरूआत हुई है।

Sudhir Suri Murder: शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की जिम्मेदारी ली इस गैंगस्टर ने

उधर सुधीर सूरी के शव का सिटी स्कैन करवाया गया। सिटी स्कैन में पाया गया कि सुधीर सूरी को चार गोलियां लगी थीं। दो गोलियां छाती के पास लगी हैं। एक गोली पेट के पास लगी तथा एक गोली कंधे को छूकर निकल गई थी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *