Punjab Transfers News: जालंधर और लुधियाना समेत पंजाब में अफसरों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 330 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Transfers News: पंजाब सरकार ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department Punjab) में काम कर रहे मेडिकल अफसरों (Medical Officers) को बतौर सीनियर मेडिकल आफिसर एसएमओ पदोन्नत किया गया है, वहीं पहले से काम कर रहे एसएमओ (SMO) की अलग-अलग जिलों में तबादले किए हैं।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

पंजाब सरकार ने तबादले करते हुए मुक्तसर की जिला सेहत अफसर डा. अमरजीत कौर को लुधियाना के सिविल अस्पताल की जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है। जबकि सिविल अस्पताल का कार्यभार देख रही डा. दीपिका गाेयल को लुधियाना मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में नियुक्त किया गया है।

गुरदासपुर के सीएचसी दुरांगला के एसएमओ डा. लखबीर सिंह को होशियारपुर का जिला सेहत अफिसर, संगरूर के लोगेवाल सीएचसी के डा. गुरदीप सिंह बोपाराय को फतेहगढ़ साहिब सीएससी बस्सी पठाना, फाजिलका के जिला सेहत अफसर डा. मोहम्मद को संगरूर के शेरपुर सीएचसी, मानसा के भीखी सीएचसी के एसएमओ डा. संजय गोयल को पटियाला सिविल अस्पताल में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

इसी तरह तरनतारन के डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. स्वर्णजीत धवन को सिविल अस्पताल तरनतारन, बठिंडा के सीएचसी नथाणा में कार्यरत डा. दर्शन कौर को तलवंडी साबो सब डिवीजनल अस्पताल, श्री मुक्तसर साहिब की डीआईओ डा. रशिम चावला को सिविल अस्प्ताल गिदड़बाहा, संगरूर के एसीएच डा. भूपिंदर सिंह को डीएचओ मलेरकोटला, पटियाला के डीआईओ डा. वीनू गोयल को माता कौशल्या अस्पताल पटियाला भेजा गया है।

मानसा के डीएचओ डा. जसविंदर सिंह को एसीएस पटियाला, पटियाला के एसीएस डा. विकास गोयल को सीएचसी त्रिप्ती पटियाला, अमृतसर के डीएचओ डा. नवीन खुंगड़ को इएसआई अमृतसर, वीआइपीटीम सीएम डा. मनोहर लाल को एसीएस बरनाला, फरीदकोट की डीएचओ डा. कमलजीत कौर को जालंधर के बिलगा पीएचसी, पठानकोट सिविल अस्पताल की एसएमआ डा. वनीता भूल्लर काके फिरोजपुर सिविल अस्पताल में अब नियुक्त किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *