Congress Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस प्रभारी ने छोड़ी पार्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 237 शब्द|📅 05 Nov 2022

डेली संवाद, गुजरात। Congress Politics: कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास (Himanshu Vyas) ने कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया है। हिमांशु व्यास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है। खबर आ रही है कि अब वह बहुत जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बीजेपी प्रत्याशी से हार गए थे।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी में हमारी बात को अनसुना किया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलना मुश्किल है, दिल्ली में कुछ ही लोग उनसे मिल पाते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि गुजरात में बीजेपी जीत रही है और फिर से सरकार बनने वाली, गुजरात में आप के आने से कांग्रेस को नुकसान है।

Congress Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस प्रभारी ने छोड़ी पार्टी

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

कांग्रेस ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। गुजरात विधानसभा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें राज्य में एक और पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। इसके साथ ही राज्य के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *