Shiv Sena News: हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्‍या की NIA ने शुरू की जांच, सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 05 Nov 2022

अमृतसर/चंडीगढ़। Shiv Sena News, Punjab Bandh: पंजाब के अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की जिम्‍मेदारी कनाडा में रह रहे कुख्‍यात गैंगस्‍टर लखबीर सिंह लंडा ने ली है। लंडा का खालिस्‍तानी आतंकियों से संबंध माना जाता है। हत्‍या के मामले की जांच राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी शुुरू ही है।

ये भी पढ़ें: CNA स्पोर्ट्स, FENTA SPORTS, नारंग स्पोर्ट्स समेत 26 को नोटिस

हत्‍या में सुरक्षा एजेंसियां खालिस्‍तानी कनेक्‍शन की जांंच कर रही है। इसके साथ ही आरोपी संदीप सिंह सन्‍नी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी ओर, पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चावला के खिलाफ यह मामला नफरत फैलाने वाले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने के लिए दर्ज किया गया है। हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या बाद खालिस्तानी आतंकी चावला ने सोशल मीडिया पर इसके लिए बधाई दी थी। गोपाल सिंह चावला को गैंगस्‍टर लखबीर लंडा का करीबी मान जाता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर समेत 11 अधिकारियों का तबादला

आतंकी चावला ने कत्ल करने वाले की खूब तारीफ की थी। पंजाब पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तनाव के माहौल में भी कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने लोगों को अफवाहों से बचने के लिए कहा है।

मोगा के गांव सिंघावाला में अमृतपाल नजरबंद

दूसरी ओर, सिख नेता भाई अमृतपाल सिंह खालसा को मोगा जिले के एक गांव में एक घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। आरोपित संदीप सिंह सन्‍नी के अमृतपाल के संपर्क में होने की बात सामने आई थी। घर के बाहर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात है। भाई अमृतपाल सिंह खालसा को पुलिस ने गांव सिंघावाला गुरुद्वारा भाई सेवा सिंह के पास एक घर में नजरबंद किया है ताकि वह जालंधर कार्यक्रम में शामिल न हो सकें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *