Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 253 शब्द|📅 06 Nov 2022

उत्तरकाशी: Earthquake in Uttarakhand : उत्‍तराखंड में कई जगह रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। यह झटके देहरादून, मसूरी से लेकर उत्‍तरकाशी तक महसूस किए गए। जिला मुख्यालय उत्तरकाशी सहित डुंडा भटवाड़ी बड़कोट नौगांव क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ें: सिख नेता अमृतपाल को पुलिस ने किया नजरबंद

रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। रविवार सुबह करीब 8.33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र उत्‍तराखंड के चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया जा रहा है।

उत्तरकाशी जनपद की सीमा से सटे जौनसार के पर्यटन स्थल लाखामंडल और बोंदूर खत के ग्रामीण इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज

रविवार सुबह टिहरी जिले में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *